न्यायालय के आदेश पर लिंग परिवर्तन व मतांतरण कराने में छह पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लिंग परिवर्तन व मतांतरण कराने के मामले में किन्नर ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली फतेहगढ़ की किन्नर ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि उसकी सैफ अली से उसकी दोस्ती थी। सात वर्ष पहले पुरुष था। सैफ ने लिंग परिवर्तन कराने के लिए उसे दस हजार रुपये दिये थे। सैफ उससे प्रेम करने लगा। २००७ में सैफ ने शादी कर ली थी। वर्ष २०१८ में सैफ ने ३.८० लाख रुपये लिये। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी के भाई अरशद ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। जिससे आरोपी रंजिश मानने लगे। तीन वर्ष बाद सैफ ने मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और कहा कि साथ रहोगी तो मतांतरण कराना होगा। उसने मांस खिलाने की प्रयास किया। मना करने पर मारपीट की। सात जनवरी को लोको रोड पर सैफ अली, अरशद, जीशान, इमरान, अभिनंदन, गजनी आदि ने मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सैफ अली, अरशद, जीशान, इमरान, अभिनंदन, गजनी आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *