इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों ने डॉ0 नबल किशोर को जिताने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इंडिया गठबंधन में शामिल समस्त घटक दलों की बैठक कार्यालय पर आहूत की गई। इस बैठक में सीपीआई, सीपीआईएम, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, भीम आर्मी के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन के सभी दलों को 12 मार्च को सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय जसमई र सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष व उनकी पूरी कमेटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, समस्त फ्रंटल अध्यक्ष व उनकी कमेटी को आने का न्योता दिया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कहीं व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान उल हक कादरी, लोकसभा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *