सीडीपीओ कार्यालय से आये अधिकारियों ने महिलाओं के दर्ज किये बयान
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खुड़ीनाखार जहां सोमवार को ग्रामीण महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका कल्पना पर राशन का समय से वितरण नहीं करने एवं राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया तथा जमकर खरी खोटी सुनाईं। महिलाओं का आरोप था 2 महीने की बजाय एक महीने का ही राशन वितरण किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर दो महीने की बजाय एक महीने का राशन वितरण किए जाने का तथा एक महीने के राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप था इससे पूर्व में भी ऐसा कई बार हो चुका है। वितरण के नाम पर खानापूर्ति की गई। शेष राशन भ्रष्टाचार का शिकार हो गया। उस वक्त भी ग्रामीण महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। बताते हैं वर्तमान में उक्त आंगनवाड़ी केंद्र जहां लगभग एक सैकड़ा बच्चे पंजीकृत है। सभी को समय से राशन का वितरण किया जाना सुनिश्चित होता है। मगर यहां वर्तमान में राशन वितरण में गोलमाल जारी है और ग्रामीण महिलाओं में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। बताते हैं सोमवार को गांव की महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया और आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री के खिलाफ कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा तरह-तरह के आरोप लगाए। मामले की जानकारी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दी गई, तो विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल की। यहां कई महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर समय से राशन न वितरण करने तथा कालाबाजारी जैसे आरोप लगाए। उधर बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम राठौर ने बताया उनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र्र को हर महीने राशन उपलब्ध कराया जाता। उक्त मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्राम प्रधान सुधीर गंगवार ने बताया उन्हें भी इसी तरह की सूचना दी गई। मगर जब मौके पर पहुंचे तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री कल्पना द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा था। बताया गया है ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीपीओ कार्यालय से आए अधिकारियों ने जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल में महिलाओं के बयान लिए।
