कंपिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को निकट जनपदीय कासगंज के थाना पटियाली के गांव सलेमपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाये जा रहे इनामी बदमाशों के धरपकड़ अभियान के चलते एसओजी, सर्विलांस टीम, कम्पिल पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। गैंगस्टर गंगा सिंह पुत्र लटूरी सिंह सलेमपुर में मौजूद है। जिस पर पुलिस दल ने घेराबंदी करके सलेमपुर में छापेमारी की और गंगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत है और उसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार करने वालों में एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी व थाना कम्पिल प्रभारी आरके सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

