चेयरमैन डा0 शरद गंगवार भाजपा में हुए शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज नगर पालिका के अध्यक्ष शरद गंगवार अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। लखनऊ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ रविन्द्र गंगवार भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष शरद गंगवार की पत्नी रीता गंगवार भी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज रह चुकी है। वह निर्दलीय चुनाव लडक़र नगर पालिका अध्यक्ष बने। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले डा0 शरद गंगवार के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *