ओम नम: शिवाय कमेटी ने गंगोत्री से जल भरकर पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ओम नम: शिवाय कमेटी द्वारा 29 मार्च को फर्रुखाबाद से गंगोत्री जाकर गंगाजल भरकर 6 को कांवर यात्रा के माध्यम से 23 सदस्यों के द्वारा यह कार्य पूर्ण किया। यात्रा का स्वागत नगर की सीमा पर लोगों ने धूमधाम से किया। यात्रा कादरी गेट, धुमना, रेलवे रोड होती पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संस्कार भारती द्वारा संगम स्टूडियो पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रा का स्वागत हुआ। सुरेंद्र पाण्डेय, संजय गर्ग, अनुभव सारस्वत, प्रशांत सिंह, अरविन्द दीक्षित, पारुल सैनी, समृद्धि दीक्षित, अनुराग पाण्डेय, रामेंद्र, प्राची दीक्षित, महेंद्र सिंह भदोरिया, आशीष वर्मा, रितु पांडेय आदि ने यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत किया। पांडेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, पुजारी गोपाल शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया। कावड़ यात्रा के सभी पदाधिकारी ने जलाअभिषेक कर भगवान भोले की महाआरती की एवं प्रसाद वितरण किया। कावड़ यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, महंत कमलेश पाण्डेय, मुन्ना लाल चौरसिया, अनुज राजपूत, बाबा मनोज शुक्ला, गुड्डू सिंह, धीरेंद्र उर्फ बाबूजी, बबलू मिश्रा, लाला चौरसिया, हरिकिशन, अभिषेक शुक्ला, राहुल बंटी, रोहित बाजपेई, रोहित चौरसिया, रोहित राजपूत, शिवम कपूर, कार्तिकेय शुक्ला, राजकुमार भारद्वाज, पप्पू यादव, हिमांशु यादव, सुभाष हलवाई आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *