सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ किया जन सम्पर्क

कमालगंज में बैठक कर पदाधिकारियों को दिया गुरुमंत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन के नेतृत्व में केके यादव ने अपनी जिला टीम के साथ कमालगंज में बैठक कर क्षेत्र के विभिन्न गांव में पार्टी प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए प्रचार-प्रसार किया। ग्राम भड़ौसा, फतेहउल्लापुर गांव में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कर्नल शरद सरन ने गुरुमंत्र दिया। साथ ही जिला सचिव मदन पाल निवासी वेनी नगला के ताऊ के निधन पर गांव पहुंचकर सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। भीड़ देखकर कर्नल शरद सरन गदगद हुए और जिलाध्यक्ष केके यादव की प्रसंशा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केेके यादव, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल यादव, श्रीपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, बेंचेलाल यादव, यशभान सिंह, अमित कुमार, छोटे सिंह, बृजेश सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, सर्वेश कुमार, बहादुर सिंह, मदन पाल, ओमसरन वर्मा, हरिनाम वर्मा, रामसेवक वर्मा, अनुज वर्मा, देव सिंह वर्मा, रंजीत राजपूत, अखिलेश वर्मा, रामनिवास वर्मा, विवेक वर्मा, प्रमोद वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, अतुल वर्मा, अजय वर्मा, जगत सिंह वर्मा, अनुज कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *