बदलते परिवेश में फोटोग्राफी की गुणवत्ता ही सबकुछ: सुरेन्द्र सिंह बिष्ट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फोटोग्राफी उपकरणों की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन ठंडी सडक़ स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। आधुनिक युग में बदलते परिवेश में जनपद फोटोग्राफी में उपकरण कैमरा, प्रिंटर, फोटो फ्रेम, एलवम आदि की प्रदर्शनी लगायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभिन्न कम्पनियों के सोनी, निकोन आदि कैमरों की प्रदर्शनी एवं एलवमो के काउंटरों का अवलोकन कर फोटो व्यवसाय में कुशलता एवं निपुणता के गुर दिये। कार्यशाला में फोटो क्वालिटी एवं गुणवत्ता, कार्यशैली के बारे में चर्चा करते हुए टिप्स दिये गये। वर्तमान में परिवेश में फोटोग्राफी एक कला ही नहीं बल्कि जरुरत है। इसको सजोय रखने के लिए तरह-तरह के कैमरों व मोबाइल कैमरों का प्रचलन हावी है। अब आसानी से हर व्यक्ति अपनी मन चाही फोटो मोबाइल में कैद कर सकता है। कुछ फोटोग्राफी का महत्व शादी एवं उत्सव एवं पारिवारिक कार्यक्रमों तक ही सीमित होता जा रहा है। ऐसे में फोटो की पारदर्शिता को सक्षम बनाये रखने के लिए कार्यशालाओं का समय-समय पर होना अति आवश्यक है। सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने सभी से अपील की है कि समय के साथ बदलाव आया है। इसलिए लोग गुणवत्ता पर ध्यान पर दे। इस अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, समाजसेवी संजय गर्ग ने अवलोकन किया। संजय गर्ग ने अध्यक्ष मुकेश शुक्ला को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न फोटोग्राफर व स्टूडियो संचालक, अनुराग पाण्डेय रिन्कू, अमित राठौर, अवधेश पाल, नरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
फोटो प्रदर्शनी की कार्यशाला का हुआ आयोजन
