छात्र राजनीति ही शीर्ष राजनीति का मार्ग प्रशस्त करती है: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

लोहिया वाहिनी व छात्रसभा की जिला कमेटी घोषित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छात्रसभा व लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी विनीत कुशवाहा, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर, इलियास मंसूरी, शशांक सक्सेना, भोला यादव, बृजेश पाल, नगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, सयुस जिलाध्यक्ष शिवम यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, आनन्द यादव, गौरव यादव मौजूद रहे। संचालन सौरव कटियार ने किया। प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि लोहिया वाहिनी एक अनुशासित संगठन है। इसमें काम करने वाले कार्यकर्ता ही आगे शीर्ष तक पहुंचते है। छात्रसभा में रहकर जो लोग राजनीति करते हैं उनकी आगे की राजनीति लम्बी दूरी तय करती है। मैंने भी छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। सच्चाई यह है कि लोग लोहिया वाहिनी छात्रसभा में काम करते है। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए जिलाध्यक्ष और मंत्री तक बनते है। राजनीति में रहकर लोग समाजसेवा करते है। छात्र राजनीति आगे के जीवन का निर्माण करती है। सभी युवा आगे बढ़े। हम सभी लोग एकजुट होकर रात दिन मेहनत करें। जिससे पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को भारी बहुमत से जिताया जा सकें। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि हमने संघर्ष किया तो आज हम यहां तक पहुंचे है। मैंने मुख्यमंत्री को काले झण्डे दिखाये और मुझे गिरफ्तार किया गया। आज यह परिणाम है कि मैं छात्रसभा का प्रदेश अध्यक्ष बना हूं। प्रत्येक युवा को जीवन में संघर्ष करते हुए आगे बढऩा चाहिए। जनपद के एक-एक युवा का वोट सपा को दिलाने के लिए कार्यकर्ता जुट जायें। यही सच्ची राजनीति है। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत करें और अपना बूथ जितायें। पार्टी के लिए जी जान से लग जाये और प्रत्याशी को जिताये। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए धन्यवाद दिया। मंचासीन पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *