दिव्यांग को पीटने व मंदिर परिसर में अवैध कब्जा करने के विरोध में हिन्दू महासभा ने किया हंगामा

फूल माला विक्रेता ने बीते दिनों को दिव्यांग को पीटा था
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर परिसर में फूल विके्रता द्वारा बीते दिनों दिव्यांग को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिसके विरोध में हिन्दू महासभा ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने बताया कि पाण्डेश्वर नाथ मंदिर परिसर में फूल माला विके्रताओं ने पहले दिव्यांग नाबालिक बच्चे को मारपीट कर घायल कर दिया था। मंदिर परिसर के अंदर इन लोगों के द्वारा विगत कई वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है। इसके साथ ही उक्त लोगों द्वारा बाहर बने औषधालय पर भी कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी इन सभी अराजक तत्वों को अपनी सह दिए हुए हैं। यह लोग आए दिन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से मारपीट करते हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने होने वाले अवैध कब्जे और मारपीट का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद लोगों ने आश्वासन दिया कि मंदिर कमेटी से बात कर मंदिर परिसर से अराजकतत्वों के अवैध कब्जों को हटवाया जायेगा। इस दौरान मिथुन राठौर, विशाल दुबे, केशव वर्मा सहित तीन दर्जन हिंदू महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बीते दिन दिव्यांग ने फूल विके्रता के खिलाफ पीटने का मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *