ईरान ने जिस होर्मुज पास से भारत आ रहे जहाज पर कब्जा किया है वहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है।
ईरान के कब्जे वाले जहाज पर 17 भारतीय इजरायली सेना ने ईरान को दी अंजाम भुगतने की चेतावनी
ईरान-इजराइल में तनाव बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान 2 दिन के भीतर इजराइल पर अटैक कर सकता है। इस बीच ओमान की खाड़ी से होर्मुज पास होते हुए भारत आ रहे एक कार्गो शिप पर ईरान की सेना ने कब्जा कर लिया है।
जहाज पर 17 भारतीय नागरिक भी मौजूद है। कार्गो शिप लंदन बेस्ड एक कंपनी का है, जिसका मालिकाना हक एक इजराइली अरबपति के पास है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शिप पर 20 क्रू मेंबर सवार हैं, जो फिलीपींस के नागरिक हैं। घटना के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियार हगारी ने कहा- हम किसी भी तरह के हमलों पर चुप नहीं बैठेंगे। इसका जवाब दिया जाएगा। इधर, भारत समेत 6 देशों- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी गई है। 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, ईरान दुनिया में आतंक का सबसे बड़ा प्रायोजक है। इसके आतंक के नेटवर्क से सिर्फ इजरायल, गाजा, लेबनान और सीरिया के लोगों को ही खतरा नहीं है। ईरान का शासन यूक्रेन और उसके बाहर भी खतरा है। उन्होंने कहा कि ईरान को स्थिति और आगे ले जाने पर अंजाम भुगतना होगा। इजरायल हाई अलर्ट पर है। ईरान के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं।
ईरानी सेना ने कब्जे में लिया भारत आ रहा इजराइल का जहाज
