सपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से लिया जीत का आशीर्वाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट के साथ कचहरी परिसर में भ्रमण कर अधिवक्ताओं से वोट देने की अपील की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं से जीत का आशीर्वाद लिया साथ ही अधिवक्ताओं से वोट देने की अपील की। सपा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने अधिवक्ताओं से कहा कि आप मुझे सांसद बनने का मौका दो मै आप लोगों के बैठने के लिए पक्के चैंबर का निर्माण करवाऊंगा। जिस तरीके से पूर्व में समाजवादी पार्टी ने अधिवक्ताओं के लिए चेंबर का निर्माण कराया था। वर्तमान सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए कोई भी चेंबर का निर्माण आज तक नहीं कराया। इस दौरान अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव कन्हैया लाल गुप्ता एडवोकेट, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, आम आदमी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट, संजय सिंह चौहान एडवोकेट, रंजीत चक, यादव सिंह साकेत, अचल प्रताप सिंह एडवोकेट, रोहित यादव एडवोकेट, प्रताप सिंह एडवोकेट, अमन वर्मा एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *