हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गल्र्स इं0का0 के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गल्र्स इंटर कालेज में यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक मुजफ्फर हुसैन रहमानी व प्रधानाचार्या इरम खान ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा कि हमें बच्चों पर नाज है, जिन्होंने विद्यालय का नाम रोशन किया है और अच्छे अंक लाकर परिवार का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय स्तर पर उन्हें सम्मानित किया गया। आकिल खां ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंटर मीडिएट में हारिस ने 81.40 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम रहे। अशहद अली ने 80.20 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय रहे। मोहम्मद साकिब को 76.40 प्रतिशत अंक मिले। वहीं चौथे नम्बर पर 69.80 प्रतिशत अंक के साथ तूवा मुजाहिद, फरहान रहे। अक्सा अजहर 66.40 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान पर रही। फरीजा अंसारी को 64 प्रतिशत अंक मिले। नासिरा वासी 63.40 प्रतिशत अंक पर रही। आसरा खान को 63.20 प्रतिशत अंक मिले। सान्या खान को 63.20 प्रतिशत अंक मिले। फलक खान को 63 प्रतिशत अंक मिले। अजरा राइन को 61.80 प्रतिशत अंक मिले। मोहम्मद समीर अंसारी को 61.20 प्रतिशत अंक मिले। अमन अली खान को 60.40 प्रतिशत अंक मिले। नोसहीन मंसूरी को 60 प्रतिशत अंक मिले। अंश को 59.40 प्रतिशत अंक मिले। अक्सा को 59.40 प्रतिशत अंक, सान्य मिर्जा को 57.20 प्रतिशत, इरम अंसारी को 56.40 प्रतिशत अंक, मसूद सिद्दीकी को 55.80 प्रतिशत अंक, मोहम्मद जुनैद खान को 55.60 प्रतिशत अंक, मोहम्मद अनस को 55.40 प्रतिशत, फरीद अहमद को 53.20 प्रतिशत अंक, हबीबा खान को 51 प्रतिशत अंक, आमना अली को 49.60 प्रतिशत अंक मिले। हाईस्कूल में वासिल अहमद सिद्दीकी 89.50 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम रहे। असर अली 89.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। हुमा सिद्दीकी 80.67 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। मोहम्मद जाहिद खान 80.17 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे। जाहन्वी सिद्दीकी 78.83 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान पर रही। वहीं लाइवा जोरा सिद्दीकी, उमन खान, जोरा अंसारी, अनिया, अरमान, आदिल, अलीना फातीमा, आसी अंसारी, इकरा, नोमन खान, ताहिबा, मोहम्मद उवैद अंसारी, कयानत नूर, आरिस अली, मोहम्मद जाहिद खान, असद, अलसफा, अलबीरा, आरीबा खान, फलक फातिमा, शाहीन, अमीरा, माहिरा, सुहैल सहित ७० विद्यार्थी हाईस्कूल में उत्तीर्ण हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *