जांच के दौरान आठ उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त

कुल 17 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष का भी आवेदन निरस्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव के लिए १७ उम्मीदवारों ने अपने-अपने आवेदन किये थे। जांच के दौरान विभिन्न त्रुटि होने पर आठ लोगों के आवेदन रिटर्निंग आफिसर ने निरस्त कर दिये। ९ लोगों के आवेदन वैध पाये गये। नाम वापसी की तिथि २९ अपै्रल निर्धारित है। अब देखना यह है कि वैध नामांकन पत्रों में से कौन उम्मीदवार अपना नाम वापस लेता है।
शुक्रवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में बहुजन क्रांति पार्टी के रंजीत सिंह पुत्र जीवा लाल निवासी धन्सुआ फतेहगढ़, स्वतंत्र लेवर पार्टी के विक्रांत सिंह उर्फ राना सरकार निवासी पांचाल घाट, निर्दलीय प्रत्याशी मान सिंह यादव निवासी खलवारा, भाकियू जिलाध्यक्ष (भानु) निर्दलीय नरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय अशोक सेना के यदुनाथ सिंह पुत्र हरकरन सिंह निवासी हरकरनपुर सिकन्दरपुर खास, निर्दलीय संतोष पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी पंचम नगला कुम्हरौर, संयुक्त जनादेश पार्टी इरशाद पुत्र इमदार हुसैन निवासी जरारी जहानगंज, निर्दलीय दीपक कुमार निवासी सिठऊपुर जैतपुर के नामांकन पत्र निरस्त किये गये है। रिटर्निग अधिकारी ने बताया कि कुल 8 नामाकंन पत्र जांच के दौरान कमी मिलने पर खारिज कर दिये गये है। 17 आवेदनों में से 9 प्रत्याशियों के आवेदन पत्र वैध पाये गये।

सपा, बसपा, भाजपा सहित नौ उम्मीदवार मैदान में

फर्रुखाबाद। आवेदन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद बसपा, सपा, भाजपा सहित नौ उम्मीदरवार मैदान में रह गये है। अब देखना यह है कि नाम वापसी की तिथि तक इनमें से कौन-कौन अपना आवेदन वापस लेता है या नहीं। रिटर्निंग आफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच पड़ताल के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैति दलों के नौ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के क्रांति पांडेय, समाजवादी पार्टी के डा0 नवल किशोर शाक्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा के अमर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दिनेश, भारतीय जवान किसान पार्टी के विद्याप्रकाश, भारतीय नागरिक पार्टी के श्यामवीर सिंह और निर्दलीय के रुप में सांसद पत्नी/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत व हरनंदन सिंह अब मैदान में रह गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *