फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ज्यों-ज्यों गर्मी का पारा ऊपर चढ़ रहा है, त्यों-त्यों डायरिया, हैजा, कालरा के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। लोहिया अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में ऐसे मरीज इलाज कराने को पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर के डॉ0 राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में सबसे ज्यादा डायरिया, हीट स्ट्रोक, कालरा आदि के मरीज पहुंच रहे हैं, क्योंकि सुबह होते ही सूर्य की तेज किरणें निकल आती हैं। दोपहर होते-होते सूरज आग उगलने लगा है। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में विशेष एतियात बरतने की जरुरत है। शरीर में जरा सी पानी की कमी होने पर आपको संकट में डाल सकती है। इसलिए गर्मी में पानी का सेवन अधिक करना चाहिए। हो सके और ओ.आर.एस. के घोल का दो से तीन बार सेवन करें। उससे पानी की पूर्ति होती रहती है। जो लोग पानी अधिक नहीं पी पाते हैं, वह खीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे जहां शरीर को पोषक तत्व मिलते है, वहीं पानी की कर्मी की पूर्ति हो जाती है। गर्मी बढऩे के साथ-साथ बच्चों का भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि डायरिया बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे सैकड़ों मरीजों की लोहिया अस्पताल में भीड़ देखी जा सकती है।
गर्मी बढऩे के साथ ही डायरिया, हीट स्ट्रीक के बढ़े मरीज
