कोर्ट में चल रहे 35 वर्ष पुराने मुकदमे की चौपाल लगाकर तहसीलदार ने की सुनवाई

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र के गांव आंतर में तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने पहुंचकर जन चौपाल लगायी। वहीं आपको बता दें की तहसील कोर्ट में विरासत का 35 वर्ष से मुकदमा चल रहा। पीडि़त बृजपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह ग्राम देवपुर तहसील सवायजपुर जिला हरदोई ने दावा किया कि उनके मामा सावंत सिंह पुत्र स्वर्गीय बचान सिंह गांव अटरिया गैर आबाद तहसील अमृतपुर के निवासी थे। जिनमें कोई संतान नहीं थी। उनकी मृत्यु 35 वर्ष पहले हो गई थी, लेकिन लेखपाल के द्वारा विरासत नहीं की गई। वहीं मुकदमा तहसील कोर्ट में चला गया। पीडि़त ने बताया कि वह 35 साल से परेशान था, लेकिन विरासत का मुकदमा 35 वर्ष से चला आ रहा है। कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं तहसीलदार कर्मवीर ने गांव में कोर्ट लगाकर ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी ली। वहीं निर्णय हुआ है कि 25 मई को अब अगली सुनवाई होगी। अगर मृतक का कोई भी बारिश नहीं होगा तो भांजे के नाम मामा की संपत्ति की जाएगी। वहीं तहसीलदार कर्मवीर ने बताया है कि अगर कोई भी विरासत का हकदार है तो वह अपना भी दवा तहसील कोर्ट में कर सकता है। मौके पर तहसीलदार कर्मवीर व कानूनगो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *