अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अपना एस दल की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल का 43 वां जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूजे का मुंह मीठा कराते हुए उनकी लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ बहिन अनुप्रिया पटेल जिन्दाबाद के नारे भी लगाए तथा उनके राजनीतिक जीवन पर भी प्रकाश डाला।
जानकारी के अनुसार रविवार को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षता एवं केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल का 43 वां जन्मदिन जिसे जनपद के कस्बा फैजबाग में स्थित एक ढाबे पर मौजूद पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्म दिवस पर केक काटा गया तथा एक दूजे को खिलाकर मुंह मीठा कराया गया, साथ ही अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामनाएं की गयीं। इस मौके पर अपना दल एस के प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार, जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह उर्फ जीतू भैया, सुबोध गंगवार, सौरभ गंगवार, अजीत पटेल, संदीप कुर्मी, ललित पटेल, साकेत गंगवार, नितिन गंगवार, वतन गंगवार, राजेश गंगवार, सुनील कुमार राजपूत, अंकित गंगवार, सुमित गंगवार, नितिन गंगवार, नवनीत सैनी, प्रसून गंगवार,अविनेंद सिंह गंगवार सहित तमाम पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *