हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गल्र्स इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया कमर वार्षिकोत्सव

मेधावी बच्चों को वाइस चांसलर ने ट्राफी देकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गल्र्स इंटर कालेज में ९वां वार्षिकोत्सव कमर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामिया मिलिया इस्लामियां यूनिवर्सिटी के उप चांसलर अब्दुल कय्यूम शामिल हुए। स्टेट नोडल अधिकारी श्रम विभाग के कोआर्डिनेटर सैय्यद रिजवान अली गार्ड ऑफ आनर में शामिल हुए। मुख्य अतिथि अब्दुल कय्यूम ने इस वर्ष के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट में टॉपर रहे बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट में टॉपर रहे अशर अली व मोहम्मद हारिस एवं अन्य प्रतियोगियों को उन्होंने अपने हाथों से ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों एवं बच्चों को बड़ी गहनता से शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षा हासिल करने में समय का कितना महत्व है इसके बारे में विस्तार से उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि किस प्रकार स्वामी विवेकानंद, वैंकट रमन एवं एपीजी अब्दुल कलाम आदि ने उचित साधनों के न होते हुए भी अपनी शिक्षा को हासिल किया और कैसे इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचे। विशिष्ट अतिथि सैय्यद रिजवान अली ने तकनीकी शिक्षा पर अधिक जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल सिर्फ सुबह से लेकर दोपहर ६ घंटे ही खुलता है। इसके बाद स्कूल शाम तक बंद रहते है। इस खाली समय में विद्यालयों को किस प्रकार के शिक्षा के लिए उपयोग में लाया जाये, सरकार इस पर भी विचार विमर्श करें। डायरेक्टर एमएच सिद्दीकी ने नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजे। उनकी उपस्थिति जीवन में कितना महत्व रखती है। ९वें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मां का ख्बाव, मोबाइल एडिक्शन, गुड टच बैड टच एवं फादर्स लव एवं देश भक्ति गीत को सराह गया। इस मौके पर प्रबंधक पुत्र सुफियान हुसैन रहमानी, शादमान हुसैन रहमानी, राजन महेश्वरी, अनीस अहमद, मलिक बख्तियार खान, डा0 अरविन्द कुमार, हाजी इखलाक अहमद, आकिल खान आदि ने विचार व्यक्त किये। जैनब खान, खिजरा अंजुम, तानिशा केदार एवं हिफ्जा इस्लाम व मिर्जा कादरी ने संचालन किया। प्रधानाचार्या इरम खान एवं शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *