कनोडिया बालिका इंटर कालेज में दिलायी गई मतदाता जागरुकता की शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में मतदाता जागरुकता क्लब के तहत नुक्कड़ नाटक व जागरुकता स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय स्वीप टीम के अन्तर्गत नाटक तथा जागरुकता प्रति स्लोगन की छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। मतदाता जागरुकता क्लब लीडर कृति शुक्ला व उनकी टीम माही वर्मा, गौरी गौर, सोना मिश्रा, दीक्षा यादव के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह क्लब 13 मई को जनपद में जागरुक होकर काम करेगा। साथ ही वृद्धों का विशेष सहयोग करेगा। स्वीप कोआर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा व भारती मिश्रा, वैभव सोमवंशी के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सिटी गल्र्स इंटर कालेज में पिंक बूथ व मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज की छात्रायें व प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, क्लब प्रभारी इंद्रा राठौर के निर्देशन में मतदान पूर्ण सहयोग करेगी। साथ ही विद्यालय में मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गई। इस मौके पर कुसुम लता, अंजली यादव, समीक्षा अग्निहोत्री, दर्शना आर्या, अनीता सिंह, पारुल जैन, पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला, स्वाती, स्मृति, नमीता, शिखा, सीमा, शबाना परवीन, पवित्रा राठौर, अंजना दीक्षित, दीप्ती वर्मा, अर्चना देवी, राधा दीक्षित, सुनीत पाण्डेय, जया सिंह, नेहा सक्सेना, पारुल मिश्रा, उर्मिला, विजय लक्ष्मी के अलावा वरिष्ठ लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि लोग मौजूद रहे।
मतदाता जागरुकता क्लब द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
