चौपाल लगाकर नरौसा, बीसलपुर, अहिल्यापुर, बिडैल में मांगे सपा के लिए वोट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने जनपद में आकर पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य के पक्ष में उन्होंने कई जगह सभाएं एवं सम्मेलन कर वोट देने की अपील की। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने अहिल्यापुर, नरौसा, बीसलपुर, बिडैल में चार सम्मेलन किए। यह सम्मेलन विश्वकर्मा समाज के लोगों के बीच में किए गए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जमीन से उठाकर दो-दो बार विधान परिषद पहुंचाया। साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री भी बनाया। इतना सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी विश्वकर्मा समाज के लोगों को नहीं दिया। आज जब देश एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां पर ना तो लोगों के पास रोजगार है और ना ही महंगाई का कोई पुख्ता इलाज है। भाजपा ने समाज के हर व्यक्ति को पंगु सा बना दिया है। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा ने कुछ भी नहीं दिया। हर बार भाजपा सरकार में परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पेपर के नाम पर छात्रों से भाजपा सरकार ने लाखों रुपये कमाये है।
अन्य दलों ने कभी भी विश्वकर्मा समाज को आगे नहीं बढ़ाया। कई गांव में जन सम्पर्क किया। समाज से अपील की है कि प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताये। सभी ने पूरे जोर-शोर से जिताने का संकल्प लिया। इस बार भाजपा 200 सीटे पार नहीं कर पायेगी। इस मौके पर प्रत्याशी पत्नी प्रियंका शाक्य, अरुण पाल शर्मा, डा0 मुकेश विश्वकर्मा, शिवशंकर शर्मा, आशीष शर्मा, अनुज शर्मा, अमन, राज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में हुआ। बड़ी संख्या में सपा नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रभारी मौलाना इनामुल हक कादरी, प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य, अरशद जमाल सिद्दीकी, राशीद जमाल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, राकेश दिवाकर राका, विवेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विश्वकर्मा समाज को सम्मान देेने का काम सपा ने किया: रामआसरे विश्वकर्मा
