फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को रेलवे रोड स्थित बीएस मेंशन में लोकसभा चुनाव के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जीताने का संकल्प के साथ ही हवन पूजन का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और प्रत्याशी को जिताने की अपील की। संचालन आदित्य मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डॉ भूदेव राजपूत, कुलदीप गंगवार, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, रामनरेश गौतम, अनुराग जाटव, प्रबल त्रिपाठी, रमेश चंद्र मिश्रा, रामनरेश शुक्ला, श्याम सुंदर लल्ला, अतुल शंकर दुबे, विकास पांडे, राजकुमार वर्मा, शेर सिंह शाक्य, अमित कुमार पाल, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
सदर विधानसभा के भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
