शत-प्रतिशत मतदान कर सच्चा लोकतंत्र करें स्थापित: प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में मतदाता जागरुकता के तहत छात्रों को शपथ दिलायी गई। सामान्य लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग व शासन की मंशा है कि चुनाव में मतदान शत-प्रतिशत हो। छात्रों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सच्चा लोकतंत्र तभी स्थापित होगा जब १८ वर्ष से अधिक के सभी नागरिक मतदान करें। लोकतंत्र के स्थापित और कल्याणकारी स्वरुप होने के लिए सबको मतदान करना चाहिए। राष्ट्रकाज तुम जान के, फर्रुखाबाद के सब नर नार, मतदान अवश्य कीजिए जाकर सब परिवार आदि स्लोगन भरा नारा लगाया गया। अखिलेश पाण्डेय ेने छात्रों को चुनाव में कम मतदान के दुष्परिणाम के बारे में बताया। अगर आप अपने मन पसंद प्रतिनिधि को चुनना चाहते है तो मतदान अवश्य करें। अन्यथा अयोग्य प्रतिनिधि चुने जाने की आशंका रहती है। प्रधानाचार्य ने स्वतंत्र निष्पक्ष शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलायी। इस मौके पर डा0 संजीव त्रिवेदी, पवन कुमार ने विचार रखते हुए मतदान करने के लिए पे्रेरित किया। इस दौरान जगवीर यादव, रामचन्द्र कुरील, अविलाश शंखवार, निशांत यादव, अंकुर त्रिपाठी, समरेन्द्र शुक्ल, दिलीप सिंह, मनोज कुमार, सरिता शर्मा, नेमा देवी, केशव गंगवार, देवाशीश पाठक, जयवीर, करन पाल, राजवीर राठौर, संजीव कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *