फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसकेएम इंटर कालेज चांदपुर नवाबगंज में समस्त अध्यापक/ध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि 13 में को जनपद में मतदान है जिसमें शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाये। स्काउट मास्टर धु्रव मिश्रा ने मतदाताओ को जागरुकता अभियान के तहत शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या रीता पाठक ने बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की गोपनीयता के बारे में बताया। किस प्रकार मतदान गुप्त रूप से किया जाता है। रघुवंश शर्मा ने ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से घर के सभी वोट डलवाने का आग्रह किया। इस मौके पर गौरव दीक्षित, मधुरेंद्र, रजनेश कुमार, जबर सिंह वर्मा, अनूप, गौरव सिंह, पल्लवी मिश्रा, कशिश दीक्षित, वर्षा आदि ने मौजूद रहे।
एसकेएम इंटर कॉलेज चांदपुर नवाबगंज में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरुक
