कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इंटर तक किये जायेगें उच्चीकृत

चालू सत्र में कक्षा नौ में लिये जायेगें प्रवेश, विज्ञान वर्ग में छात्राओं की शुरु होगी कक्षायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 से कक्षा 9 में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरु होगी। इस हेतु प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 9 में सौ-सौ सीटों पर विज्ञान वर्ग में प्रवेश लिये जायेगें।
राज्य के पिछड़े क्षेत्रों के गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। सरकार की प्रदेश के सभी 442 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को इंटर मीडिएट तक उच्चीकृत किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा ९ में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरु की जा रही है। इस हेतु प्रदेश के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा 9  में 100  सीटों पर प्रवेश लिए जायेगें। इंटर मीडिएट तक इन विद्यालयों को उच्चीकृत किये जाने की योजना को लागू करने हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। जो मई के अंत तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है। इसके पश्चात इन विद्यालयों में सबसे पहले कक्षा ९ विज्ञान वर्ग में प्रवेश लिये जायेगें। स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से निर्देश दिये गये है कि इन स्कूलों में कक्षा ९ से इंटर तक की पढ़ाई हेतु होने वाले निर्माण कार्यों जल्द से जल्द पूरा किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन विद्यालयों का लोकार्पण करेगें। विदित है कि अभी कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में पिछड़े क्षेत्रों की प्रतिभावान निर्धन छात्राओं को कक्षा ८ तक नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। जिसके अन्तर्गत भोजन, कपड़े, कापी, किताबे आदि सभी कुछ फ्री है। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री सतेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संतोष दुबे तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका आदेश गंगवार ने कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत किये जाने के प्रयासों की सराहना की है और आशा व्यक्त की है कि निर्धन छात्राओं की प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *