लेखपाल व प्रधान पुत्र के खिलाफ याचिका दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लेखपाल व ग्राम प्रधान के पुत्र द्वारा जानमाल की धमकी व अभद्रता करने के मामले में पीडि़ता ने न्यायालय में याचिका दायर की है।
थाना मऊदरवाजा के रमन्ना गुलजारबाग निवासी सुखरानी पत्नी रामऔतार ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि ग्राम पंचायत तालाब स्थित है। तालाब पर गांव के ही संजीव शाक्य व राजीव शाक्य पुत्रगण हीरालाल शाक्य तथा हीरालाल ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। मैंने संदर्भ में जिलाधिकारी से शिकायत की। जिस पर 23 अप्रैल 2024 को शाम को लेखपाल हरवंश सिंह चौहान व गांव के प्रधान पुत्र रविंद्र पुत्र हरिशंकर घर पर आए और लेखपाल बोले कि तुझे पता नहीं मेरी कलम में कितनी ताकत है। तूने मेरी शिकायत की अब तुझे इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं कुछ कह पाती तभी लेखपाल व प्रधान पुत्र गालियां देने लगा और जानमाल की धमकी देते हो कहा कि अब मैं तेरे खिलाफ ऐसा लिखकर भेजूंगा। तुझे पता लग जाएगा। इस संदर्भ में मैंने थाने में शिकायत की, पुलिस अधीक्षक से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *