हाथी एक नम्बर, सपा दो, भाजपा का निशान दिखायी देगा तीसरे नम्बर पर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा प्रत्याशी व सांसद की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चा वापस लेने के बाद अब आठ प्रत्याशी रह गये मैदान में।
रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि नाम वापसी के दिन सौभाग्यवती राजपूत ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बताते चले कि भाजपा सांसद व प्रत्याशी मुकेश राजपूत की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत है, जो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। उनके मैदान से हट जाने के बाद अब आठ प्रत्याशी मैदान में रह गये है। उनमें बहुजन समाज पार्टी से क्रांति पाण्डेय का चुनाव चिन्ह हाथी, समाजवादी पार्टी से डा0 नवल किशोर शाक्य का चुनाव चिन्ह साइकिल, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश राजपूत का चुनाव चिन्ह कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा से अमर सिंह का चुनाव चिन्ह बैंच, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दिनेश का चुनाव चिन्ह बांसुरी, भारतीय जबान किसान पार्टी विद्या प्रकाश का चुनाव चिन्ह उपहार, भारतीय नागरिक पार्टी से श्याम वीर सिंह का चुनाव चिन्ह कांच का गिलास, निर्दलीय प्रत्याशी हरनन्दन सिंह का चुनाव चिन्ह गन्ना किसान है अब चुनाव मैदान में है। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है।
सौभाग्यवती ने छोड़ा मैदान, अब आठ प्रत्याशी लड़ेगें चुनाव
