आप विधि प्रकोष्ठ के विधानसभा व ब्लाक अध्यक्ष घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं0 नीरज प्रताप शाक्य के निर्देशानुसार विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह ने विधि प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किये है। श्रवण कुमार व गजेन्द्र सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया। अनिल कुमार सिंह व विकास राठौर को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गठबंधन प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में जिताने के लिए जन सम्पर्क करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ई0 नीरज प्रताप शाक्य, आईटी सेल अंकित शाक्य, प्रताप सिंह, अमन वर्मा, मनोज कुमार, सार्थक, जीवन सिंह राजपूत, रोहित सिंह, प्रमोद प्रकाश सक्सेना, रक्षपाल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *