भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों के साथ वोटरों को बांटी पर्ची

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के फतेहगढ़ मण्डल उपाध्यक्ष ने टोली बनाकर सेक्टर सातनपुर में घर-घर जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ वोटर पर्ची वितरित की। सेक्टर सातनपुर के संयोजक योगेंद्र राजपूत द्वारा बूथ अध्यक्षों को मतदाता पर्ची वितरित की। मंडल उपाध्यक्ष मनोज ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष टोली बनाकर प्रत्येक बूथ पर जाकर घर-घर वोटर को पर्ची वितरित करें और उनसे वोट डालने की अपील करें। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े। कार्यकत्र्ता बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के लाभार्थियों से संपर्क कर वोट डालने की अपील करें। इस मौके पर सेक्टर संयोजक योगेंद्र राजपूत, बूथ अध्यक्ष राहुल राजपूत, रामनरेश सक्सेना, प्रवेश सक्सेना, जीतेन्द्र शाक्य, पवन राठौर, अनूप तिवारी, विशाल राजपूत, सचिन पाल, प्रेममोहन कटियार, शिवमोहन कटियार आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। वहीं युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने फतेहगढ़ में जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और केंद्र व प्र्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *