अभिभावक शिक्षक की बैठक में परीक्षा फल, नवीन नामांकन आदि पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में सामान्य बैठक का आयोजन हुआ। अभिभावक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। काफी संख्या में अभिभावक की उपस्थिति में शिक्षिकाओं ने एजेंडा के अनुसार परीक्षा फल पर चर्चा, नवीन नामांकन व चर्च डीबीटी पर चर्चा की गई। समस्त अभिभावकों ने समर कैम्प ग्रीष्मकालीन में दिये गये गृह कार्यों आदि से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने समस्त अभिभावकों को पीटीए में अवश्य रुप से आने का आग्रह किया। प्रीती मसीह, नेहा मिश्रा ने अभिभावकों से विद्यालय के लिए हर सम्भव मदद हेतु आग्रह किया। धन्यवाद प्रधानाचार्या ने ज्ञापित किया। इस मौके पर समस्त शिक्षिकायें व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *