फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मंडी में ईवीएम निगरानी के रोस्टर प्लान के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव के पुत्र गौरव यादव व यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो0 इजहार खां की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के नेता सातनपुर मंडी पहुंचे। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि रोस्टर की तरह यह निगरानी 3 जून तक निरंतर चलती रहेगी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इजहार खां ने अपनी टीम के साथ सातनपुर मण्डी में पहुंचकर ईवीएम की निगरानी की। इस अवसर पर जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड गौरव यादव आजाद, नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव, कोषाध्यक्ष सोनू यादव, उपाध्यक्ष प्रखर मिश्रा, सचिव धर्मेंद्र यादव, एमपी सिंह, रोहित यादव, गौरव यादव, हीरा यादव, मनोज यादव नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद, हर्षित शाक्य, मोनू यादव, शीलू, सह मीडिया प्रभारी अखिल कठेरिया, आदित्य शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।
यूथ बिगे्रड के जिलाध्यक्ष ने टीम के साथ की ईवीएम की निगरानी
