फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कश्यप निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने अपने आवास पलरिया पर पार्टी की बैठक बुलायी। अध्यक्षता करते हुए अनिल कश्यप ने ग्राम हथौड़ा कायमगंज निवासी शिवम कश्यप को जिला महासचिव मनोनित किया है और उन्हे निर्देशित किया है कि पार्टी की रीति नीति को निष्ठापूर्ण काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर मुनीश मिश्रा, अभिषेक बाथम, संजेश कश्यप, ज्ञानेन्द्र कश्यप, सर्वेश कश्यप, समर कश्यप, रंजीत कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारी शिवम कश्यप को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया।
शिवम कश्यप बने निषाद पार्टी के जिला महासचिव
