नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया सडक़ का लोकार्पण

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी ने सडक़ का लोकार्पण किया। इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शमशाबाद राज्य वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित नगर पंचायत शमशाबाद के मोहल्ला तिवारियान में खुशीराम के मकान से प्रवेश शाक्य के मकान तक इंटरलॉकिंग सडक़ का निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण नगर अध्यक्ष जोया फारूकी के प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी द्वारा किया गया। मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि इस सडक़ के बनने से हम लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने कहा कि इसी प्रकार अन्य सडक़ों को भी बनवाया जायेगा। जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। इस मौके पर उपस्थित वार्ड सभा सदस्य ओमकार, पवन कुमार, लिपिक महेशचन्द, कोटेदार धर्मेंद्र दिवाकर, दीपक श्रीवास्तव आदि वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *