फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते करीब तीन चार दिनों से बन रहे मौसम के बीच मंगलवार को फिर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिली है। वहीं बदरा जमकर नहीं बरस रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बीते दिन आसपास के जिलों में झमाझम वारिश होने का समाचार मिला है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन जनपद फर्रुखाबाद में बीते करीब दो दिनों से सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है। जमकर बदरा छाये रहे, लेकिन बरसे नही। फिलहाल एक दो दिन में जमकर वारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। बताते चलें कि शनिवार व रविवार को गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गयी थी, तब पानी बरसने की संभावना जगी थी, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब बदरा आकर चले गये और हल्की बूंदाबांदी हुई। फिलहाल आसपास के जिलों में हो रही झमाझम वारिश से मौसम खुशनुमा अवश्य हो गया है। जिससे गर्मी से बेहाल लोगों ने कुछ राहत अवश्य महसूस की है।
जमकर नहीं बरस रहे बदरा, लेकिन मौसम हुआ खुशनुमा
