नारायनपुर सडक़ पर भरा बरसात का पानी, निकलना मुश्किल

इसी मार्ग पर एसएस पब्लिक स्कूल है संचालित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा-बरेली हाइवे पर पिछले एक साल से धीमी गति से निर्माण कार्य व कर्मचारियों द्वारा हाइवे पर पुलिया पर गड्ढे कर दिये गये है। जिस कारण नाले का पानी बहकर एसएस पब्लिक स्कूल नारायनपुर रोड पर बह रहा है। बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। बरसात का पानी गड्ढों में गिर गया है और मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बनने वाले हाइवे की अमानक गतिविधियों के चलते कर्मचारियों द्वारा गड्ढे खोद दिये गये है। जिसमें बच्चे गिरकर चुटैल हो रहे है। शीघ्र अगर गड्ढे बंद नहीं कराये गये तो नारायनपुर के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कभी भी बच्चों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारी आकर जांच करें और खोदे गये गड्ढों को भरवाये। विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षकों ने अमानक गतिविधियों के खिलाफ हाइवे निर्माण के लोगों पर आरोप लगाया कि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था की जाये। जिससे पढऩे वाले नौनिहाल विद्यालय आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *