फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि कायमगंज तहसील में किसानों की राजस्व संबंधित शिकायतें है उनका निस्तारण किया जाये। कायमगंज मण्डी समिति 1 जनवरी को जिला इकाई द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था। अभी तक कार्यवाही नहीं हुई। मण्डी समिति में टीनशेड पड़े है, जो किसानों के हित के लिए बने है। यहां के व्यापारी टीनशेड के किनारे अवैध कब्जा किये हुए है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। व्यापारियों को नोटिस भी दिया गया, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटा है। किसानों का अनाज बारिश से भीग रहा है। मजबूरन किसान व्यापारी के हाथ आधे-पौने दामों में अपनी फसल बेंच रहा है। शीघ्र कार्यवाही की जाये। इस मौके पर अवनीश, रामप्रसाद, ेसत्य कुमार पाल, रोहित पाल, ऋषिपाल सिंह, रतन पाल, हर्षित गंगवार, वारिश खां, रश्मी देवी, विवेक पाण्डेय, हरिनाथ सिंह राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरे ज्ञापन में मांग की है कि जलालपुर जनपद मैनपुरी निवासी श्यामादेवी पत्नी महावीर ने सन् २०१६ में साढ़े १८ बीघा जमीन शेर अली खां निवासी शमशाबाद से खरीदी थी। शेर अली का फर्जी बैनामा श्यामादेवी के नाम किया, और धोखाधड़ी में श्यामादेवी को ही फंसाया गया। कायमगंज सामुदायिक केंद्र पर जो भी डाक्टर है वह सुचारु रुप से कार्य कर रहे है। अस्पताल में मरीज आते है वहां कोई सर्जन नहीं है। ऐसे में सर्जन भेजा जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने समस्याओं को लेकर नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
