फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन तहसील सदर कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष अतर सिंह कटियार के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें तय किया गया है कि 12 अगस्त को आम सभा में वोटर लिस्ट पुर्नरीक्षण करते हुए एल्डर्स कमेटी का गठन कर चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जायेगा। चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी की आवश्यकता होगी। पुरानी एल्डर्स कमेटी को अधिवक्ता रविनेश चन्द्र यादव द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र 17 मई 2023 के आधार पर 19 मई को आमसभा की सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया था। पुरानी एल्डर्स कमेटी के कई सदस्य अन्य बार एसोसिएशन के भी सदस्य है। ऐसे में वन फार वन वोट का पालन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा बार एसोसिएशन तहसील के द्वारा जारी लेटरपैड की मान्यता रहेगी। अन्य लेटरपैड मान्य नहीं होगा। बैठक के दौरान सचिव अतुल कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी नई एल्डर्स कमेटी गठन करने की बात कही है। बताते चले कि एल्डर्स कमेटी व बार एसोसिएशन में आपसी विवाद बढ़ गया है। पहले की तरह फिर भी स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में आगे क्या रणनीति बनेगी यह १२ अगस्त के बाद ही पता चल पायेगा।
तहसील बार एसो0 की बैठक में नई एल्डर्स कमेटी बनाने की उठी मांग
