हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर घर तिरंगा अभियान एवं बाइक रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बैठक कर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आठ मण्डलों की कार्यशाला आयोजित की। सभी को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी।
सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम मंडल में आयोजित मंडल कार्यशाला में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय एवं जनपद स्तरीय कार्यशाला के बाद मंडलों में कार्यशाला आयोजित हुई है। जनपद के 9 मंडल कंपिल, कायमगंज, अचरा, शमशाबाद, बढ़पुर पश्चिम, बढ़पुर पूर्वी, फर्रुखाबाद पश्चिम, मोहम्मदाबाद उत्तरी, मोहम्मदाबाद दक्षिण में कार्यशाला आयोजित हुई। जिला महामंत्री ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सप्ताह भर उत्साह और उमंग से मनाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता करनी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार सभी मंडलों में युवा मोर्चा के द्वारा 10 अगस्त से 13 अगस्त के बीच बाइक रैली का आयोजन होगा। जिसमें सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा के लिए निकलेंगे। अलग-अलग क्षेत्र में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई है। मंडलों के अंतर्गत स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पीयूष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *