फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधमंडल बिजली समस्या व व्यापारियेंा की अन्य समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार को भोलेपुर कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में प्रमोद गुप्ता के अलावा संगठन के जिला मंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, फतेहगढ़ नगर युवा अध्यक्ष संदेश अग्रवाल, रविकांत गुप्ता, नदीम खान, अशोक कुमार कनौजिया आदि ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और समस्यायें बतायी। व्यापारियों ने मांग की कि जिन घरों में घरेलू कनेक्शन पहले से लगे हुए हैं और अगर वह घर मालिक अपने घर के आगे एक बहुत छोटी सी दुकान रख लेता है तो उसका कनेक्शन भी कमर्शियल में परिवर्तित कर दिया जाता है। ऐसे लोगों का विभाग के नियमानुसार छोटे व्यापारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए। लिंजीगंज के व्यापारी अशोक कनौजिया से संबंधित कई वर्षों से लंबित चली आ रही है। जिसका निस्तारण किया जाये।
मुकेश गुप्ता ने बताया कि लिंजीगंज में कुछ दुकानों की छत पर फर्श से छूते हुए बिजली के क्षतिग्रस्त तार पोल से लेकर रोड के पीछे साइड में स्थित गली के मकानों तक गए हुए हैं। जिससे इस बरसात के मौसम में पानी बरसने पर दुकानों पर करंट आने पर कोई घटना घटित हो सकती है। रविकांत गुप्ता ने चूड़ी वाली गली में फैले हुए बिजली के तारों के संबंध में समस्या रखी। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि कोई समस्या हो तो हमें बताये, समाधान किया जायेगा।
व्यापारियों ने बिजली की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
