काकोरी टे्रन एक्शन शताब्दी के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सौरभ प्रताप सिंह व प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने की। काकोरी ट्रेन की घटनाक्रम पर आधारित 1857 से 1947 तक की क्रांति एकाकोरी के नायकों, स्वतंत्रता संग्राम में जुड़े ज्ञात व अज्ञात नायकों के विषय में बच्चों को अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर प्रशासन द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता, सुलेख व निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के शासकीय, अशासकीय, वित्त विहीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, जूनियर व कम्पोजिट विद्यालयों के ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित 170 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त के संभावित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र व प्रथम विजेता को 10 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को 7500 रुपये, तृतीय विजेता को 5 हजार तथा सांत्वना को 1 हजार रुपये प्रति की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा जिलाधिकारी ने चयनित समिति के द्वारा किया जाएगा। संचालन समीक्षा अग्निहोत्री ने किया। शिक्षिका पूनम शुक्ला ने बताया कि सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया तथा मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने प्रश्न पूछे जाने पर बढ़-चढक़र उत्तर दिए गए तथा अपने विचार भी साझा किये। उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला साथ ही सभी बच्चों को इस संबंध में जानकारी प्रदान की। निर्णायक समिति में डॉ0 महेश चंद्र राजपूत, कु0 अंजली यादव, गुलशन जहां ने सहयोग किया। प्रबंधक सुनील अग्रवाल द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुनेन्द्र मिश्रा, डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी, नगर शिक्षाधिकारी नीरज अग्रवाल, दर्शना आर्य, दिव्या सिंह, सुधीर कुशवाहा, वैभव सोमवंशी, विजयलक्ष्मी, पारुल मिश्रा, ममता शुक्ला, महविश, जया अवस्थी, मधु कटियार, कविता चौहान, वरिष्ठ लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *