प्रा0वि0 मदारपुर में फाइलेरिया जागरुकता की दिलायी गई शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता/ आशा रामदेवी ने बच्चों को फाइलेरिया की दवा के साथ एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने सभी बच्चों को फाइलेरिया रोधी शपथ दिलाई। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजकिशोर शुक्ला ने कहा कि फाइलेरिया एक घातक बीमारी है। यह धीरे-धीरे शरीर में पनपती है। इसलिए दवा खाना बहुत जरुरी है। साल में एक बार दवा खाने से फाइलेरिया के कीटाणु मर जाते है और आगे कोई समस्या भी नहीं उत्पन्न होती है। इसलिए सभी लोग जागरुक हो और एल्बेंडाजोल की टेबलेट खाये। साथ ही बच्चों को जागरुक करते हुए शपथ दिलायी गई। इस मौके पर आकाश पाल, आशा देवी, रामदेवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *