जनपद में अटेवा बनायेगा दो हजार सदस्य

सदस्यता अभियान शुरु, ब्लाकवार बांटी गई रसीदें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव की अध्यक्षता में भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बैठक सम्पन्न हुई। जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए नरेन्द्र सिंह जाटव ने कहा कि जनपद में २ हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। साथ ही ब्लाक वार सदस्यता रसीदों का वितरण किया गया। अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों का एक ही सहारा पुरानी पेंशन है। जो मेरा अधिकार है। उसे हम लेकर रहेगें। सभी शिक्षक कर्मचारी अटेवा के बैनर तले आकर इस आंदोलन में भागीदार बने। जिससे पुरानी पेंशन बहाली का रास्ता साफ हो सकें। जबकि कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल की जाये। इस मौके पर मुकेश कुमार, अनुराग गंगवार, जितेन्द्र सिंह, बीपी दीक्षित, फूल सिंह शाक्य, विमलेश शाक्य, प्रज्ञानंद, गौरव शाक्य, अंजुल यादव, सुशील संतोषी, प्रबल प्रताप सिंह, हिमांशु शुक्ला, डीके सिंह, विजेन्द्र मथुरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *