पेरिस ओलंपिक का शानदार समापन, मनु भाकर-श्रीजेश ने थामा तिरंगा

पेरिस ओलंपिक 2024 का रविवार, 11 अगस्त को समापन हो गया है. इसके साथ ही ओलंपिक फ्लैग झुका दिए गए हैं. अगला ओलंपिक 2028 में लॉस एंजिल्‍स में होगा. भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक सिल्वर समेत कुल 6 मेडल जीते. पेरिस में 2 मेडल जीतने वालीं मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैगबियरर रहे. दोनों खिलाड़ियों ने भारत का तिरंगा थामा. ओलंपिक में भारत के कुल 117 खिलाड़ी शामिल हुए. ओलंपिक इतिहास में पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी में आखिरी मेडल महिला मैराथन को मिला. इससे पहले पुरुष वर्ग में यह मेडल दिया जाता था. पेरिस ओलंपिक का समापन स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात हुआ. रंगारंग समारोह के बीच आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्तांगुएट और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने संबोधित किया. टोनी एस्टांगुएट ने कहा कि यह ओलंपिक गेम्स का समापन नहीं, बल्कि उद्घाटन समारोह की समाप्ति है. खेल तो अनवरत होते रहेंगे. थॉमस बाक ने लॉस एंजिल्स के मेयर को ओलंपिक ध्वज सौंपा.

पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह तीन घंटे तक चला. शुरुआत फ्रेंच गीत से हुई. इसके बाद परेड ऑफ नेशंस हुई. फिर बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने परफॉर्म किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई. फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने भी परफॉर्म किया. फिर पांच ग्रैमी अवॉर्ड विनर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने अमेरिका का नेशनल एंथम गाया,

मनु और श्रीजेश ने समापन समारोह से पहले अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं। वहीं, पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। श्रीजेश ने ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी थी। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल थे और उस वक्त भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत ने पहला पदक 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता था। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।

30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता। इस ओलंपिक में यह भारत का दूसरा पदक था।भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया।

उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक अगस्त को कांस्य पदक जीता। स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *