फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन के महासचिव ने जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में कहा है कि अपर उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह कार्यशैली व उपेक्षापूर्ण एवं असंतोषजनक व्यवहार एवं विधिक प्रावधानों के विपरीत निष्पक्ष कार्य न कर पक्षकारों को बुलाकर न्याकि कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसका समाधान किये जाने हेतु बार एसोसिएशन फतेहगढ़ द्वारा दिनांक 2.07.2024 को आपको इस बावत प्रस्ताव दिया गया था, परन्तु आप द्वारा अनदेखी करते हुए समस्या का समाधान नहीं किया गया। अपर उप जिलाधिकारी सदर की अव्यवहारिक कार्यशैली से आहत होकर अधिवक्तागणों ने 08.08.2024 को समान तथ्यों का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर आज दिनांक 12.08.2024 को कार्यकारिणी की बैठक आहूत कर प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। संजय कुमार सिंह के क्रियाकलापों में कोई बदलाव न होने का कारण सर्वसम्मति से अपर उप जिलाधिकारी सदर के न्ययालय के बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया।
अधिवक्ता करेंगे अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार
