आर्मी पब्लिक स्कूल में समूह नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में देशभक्ति के गीतों पर समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अशोका, पटेल, रामानुजन और सुभाष सदन के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त सदन को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में 12 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संस्कृत श्लोक पाठ, कहानी वाचन तथा निबन्ध लेखन आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त बच्चों को संस्कृत सप्ताह के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *