फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में इग्नू के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थी दीक्षारम्भ जागरुकता एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग व मुख्य अतिथि इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा0 अनिल कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया। विनय कुमार बाथम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत सेमेस्टर सिस्टम परीक्षा प्रणाली विषय चयन, बैक पेपर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्र्थियों की शंकाओं का समाधान किया। वाण्ज्यि विभाग के प्रोफेसर एवं इग्नू अध्ययन केंद्र के कोआर्डिनेटर डा0 वीके तिवारी ने महाविद्यालय के इतिहास व इग्नू द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो डिग्री कोर्स एक साथ किये जा सकते है। इग्नू केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को जानकारी दी और कहा कि अपने घर में तिरंगा जरुर फहराये। साथ ही इग्नू के 327 से अधिक कार्यक्रमों के लिए 2024 सत्र की प्रवेश परीक्षा चल रही है। ऑनलाइन फार्म की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। 13 नये कार्यक्रम शुरु किये गये है। जिसमें भगवत गीता अध्ययन, उपाधि, कन्सट्रक्शन प्रबंधन, लाजिस्टिक एवं सप्लाई चेन प्रबंधन, कृषि व्यवस्थायें प्रबंधन, हेल्थ केयर एवं हॉस्पिटल प्रबंधन में एमबीए आदि है। संचालन डा0 शिवनाथ गुप्ता ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी दी और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा0 रामनरेश यादव, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, डा0 अशोक कुमार, प्रियांशु सिन्हा, सरस पाठक, अनामिका मिश्रा, आशुतोष पाण्डेय, रणवीर सिंह, आदित्य कुमार, देवेन्द्र कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
डीएन कालेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम सम्पन्न
