परीक्षा में पेन, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र के अलावा अन्य सामग्री पर प्रतिबंध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। जनपद में 18 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा होगी। जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्टे्रट ने शिक्षकों की बैठक ली। बुधवार को कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शिक्षकों की बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि पांच दिवसीय परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे, द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3 बजे से 5 बजे सम्पन्न होगी। 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को पुलिस भर्ती की परीक्षा शहर के विभिन्न केंद्रों पर सम्पन्न होगी। रस्तोगी इंटर कालेज में 20 कक्षों में परीक्षा होगी। जिसमें 40 शिक्षक लगाये गये है। प्रत्येक कक्ष में 2 शिक्षक ड्यूटी करेंगे। पांच कक्ष सहायक होंगे। दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक होगें। दो परीक्षा प्रभारी होगें। मुख्य केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी की देखरेख में परीक्षा सम्पन्न होगी। सेक्टर मजिस्टे्रट के अलावा दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगें। शिक्षकों को सुबह 7 बजे विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिये गये है। इस बार परीक्षा देने वाले छात्र काला व नीला पेन व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड ही ले जा सकेगें। इसके अलावा पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक घड़ी, कागज आदि ले जाने के लिए प्रतिबंध किया गया है। अध्यापक ही विद्यालय के अंदर अपनी बाइक या कार ले जा सकेंगे। विद्यार्थियों की बाइक अंदर नहीं जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से हर कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसकी निगरानी में परीक्षा सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगें। अराजकतत्वों के लिए गेट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायेगी। सुचारु रुप से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट कमालगंज बीडीओ ने बैठक ली। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट ने शिक्षकोंं की ली बैठक
