क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रस्तावों पर डा0 अनीता रंजन ने लगायी मोहर.

*करोड़ों की लागत से क्षेत्र में होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य
*पेयजल समस्या का त्वरित निदान करने के निर्देश
*पार्क के लिए चौकीदार को नियुक्त करने पर चर्चा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन ने विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद भविष्य में करोड़ों की योजनाओं पर हस्ताक्षर कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का रास्ता खोलने के लिए अपनी रजामंदी दी। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को शीघ्र समाप्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि खराब पड़े हैण्डपंपों को रिबोर कराया जाये, ताकि पेयजल की समस्या से निजात पाई जा सके।
विकास खंड कार्यालय पर हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन बिंदुवार अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से रूबरू होते हुए उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा प्रधानों से क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिए। ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ने खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह तथा मेजर एसडी सिंह पीजी डिग्री कालेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र यादव से परामर्श कर उन्होंने क्षेत्र में विकास कराने के लिए सभी को आश्वासन दिया। वहीं पेयजल समस्या को लेकर ब्लाक प्रमुख ने गंभीरता से बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वह पेयजल की समस्या हर हाल में निपटाए। जो हैंडपाइप रिबोर होने हैं उन्हे तत्काल रिबोर कराया जाए। वहीं बीडीओ ने प्रस्ताव किया कि ब्लाक परिसर में मीटिंग के लिए एक मंच बनवा दिया जाये। जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने विकास खंड कार्यालय परिसर में बने पार्क में अराजकतत्वों को रोकने के लिए मासिक शुल्क तथा रोजाना शुल्क लगाने की चर्चा की। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि पार्क के लिए एक चौकीदार नियुक्त कर दें, ताकि सुरक्षा मजबूत हो सके। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक कायमगंज डा0 सुरभि, अजीत गंगवार, सुरेन्द्र सिंह गौर, प्रदीप यादव टीटू, डॉ0 हरिनंदन सिंह यादव, अजय राज यादव, मनोज यादव, प्रधान राजीव यादव, प्रधान प्रतिनिधि विकास आफाक अली, एडीओ आईएसबी प्रवेश राजपूत, एडीओ पंचायत किशन पाल सिंह, लेखाकार अवनीश सक्सेना, आलोक पाठक, राहुल चंदेल, एपीओ गौरव दिवाकर, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, लिपिक सुरेश चंद्र सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *