फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड युगल जयन्ती के अन्तर्गत अष्ठ साखियों में सबसे बड़ी सखी ललित कलाओं की देवी श्री ललिता देवी का विद्वान पण्डित, आनन्द मिश्र, पं0 सोनू त्रिपाठी, सुशील मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ श्री ललिता देवी का मुख्य यजमान रेनू खेमका ने विधिवत पूजन कराया। पंचामृत से अभिषेक, सोलह श्रृंगार, भव्य एवं दिव्य झांकी, आरती एवं प्रसाद विवरण किया गया। सुरेन्द्र सफ्फड़ ने बताया कि ललिता देवी लगभग एक माह बड़ी थी। श्री राधा रानी से वह अष्ठ सखियों में ललित कालाओं की देवी है। इनकी आराधना करने से मनुष्य का जीवन सुखमय, आनन्दमय, शांति के मय होता है। श्री राधा रानी की भक्ति एवं शक्ति में श्री ललिता देवी सहायक दैवीय शक्ति है। भक्ति में श्रीराधा श्याम शक्ति की भक्ति में ललिता का पूजन किया गया। प्रात: काल मंगला-दर्शन के साथ श्री राधारानी का जन्मोत्सव युगल उत्सव की व्यवस्था हर्षित सिंगतिया, जितेन्द्र अग्रवाल, संजीव सिंगतिया, अश्वनी गुप्ता, रेनू सिंगतिया ने श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर का दरवार सजाया। ललित देवी के पूजन में अष्ठ सुखिया, राधारानी, श्याम सुन्दर की दिव्य एवं भव्य झांकी की आरती उतारी एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विराम हुआ। सांयकाल महिला मण्डल द्वारा भजन-कीर्तन एवं मंगल-गीतों के साथ उत्सव मनाया गया।
ललिता सखी का वैदिक मंत्रों से कराया गया पूजन
