नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुलिस ने कस्बे के मेन चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा कई वाहनों के चालान किये।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज चौराहे पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में नवागंतुक थाना प्रभारी बलराज भाटी की टीम ने कस्बे के मेन चौराहे पर वाहनों की सघन चेकिंग की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। हेलमेट न लगाकर वाहन चलाने वालों को हिदायत दी गयी। वहीं तीन सवारी बैठालकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे गये। कई वाहन चालकों के पास डीएम व आर.सी. नहीं मिली। जिस पर उनके वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति रही। कई वाहन चालक तो इधर उधर से रास्ता बदलकर निकलते दिखायी दिये। इस दौरान एस.एस.आई. राम सिंह, दरोगा इंद्रजीत सिंह, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा गिरीशचंद्र, हेड कांस्टेबिल कमलेश कुमार आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, कई के काटे चालान
