ट्रांसफार्मर की स्थायी रुप से समस्या का समाधान करने की प्रभारी मंत्री से मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वार्ड नम्बर 4 में विद्युत समस्या आपूर्ति की व ट्रांसफार्मर खराब होने को लेकर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया गया कि विगत कई वर्षों से विद्युत ट्रांसफार्मर का स्थायी समाधान न होने के कारण विद्युत समस्या बनी रहती है। विद्युत विभाग भोलेपुर के संबंधित अधिकारी से कई बार शिकायत की, लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाने एवं घरेलू बिजली न आने के कारण उपभोक्ता परेशान है। १९ सितम्बर को बमुश्किल ट्रांसफार्मर रखा गया, परन्तु ट्रांसफार्मर को लाने ले जाने का मार्ग नहीं है। इससे पहले भी जिस भूमि पर ट्रांसफार्मर रखा था। वहां के लोगों ने आवास हेतु बिक्री कर दी है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में सुचारु रुप से विद्युत व्यवस्था उपभोक्ताओं को मिलती रहे इसके लिए समाधान किया जाये। ज्ञापन लेकर प्रभारी मंत्री ने समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह जाटव, कुलदीप बाथम, जवाहर लाल, विमल, रामसेवक, रामरतन, नीलेश, सौरभ, जयवीर, इंद्रेश, अभिषेक, राजाराम, श्रीकृष्ण, सुरेन्द्र, अनिल, रमाकांत, जोगेन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *